MP के होशंगाबाद जिले का बदला गया नाम, अब ‘नर्मदापुरम’ बना नई पहचान

Summary :

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने बताया है कि मुझे तोड़ लेना वनमाली कविता के रचयिता दादा माखनलाल चतुवेर्दी की जन्मस्थली बाबई का नाम परिवर्तित कर माखन नगर करने के आग्रह को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है।

मध्य प्रदेश के भोपाल से सटे जिले होशंगाबाद को अब ‘नर्मदापुरम’ और बाबई कस्बे को कवि माखनलाल चतुवेर्दी के नाम पर ‘माखन नगर’ से जाना जाएगा। राज्य सरकार के इस फैसले को केंद्र सरकार की मंजूरी मिल गई है। मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि मुझे तोड़ लेना वनमाली कविता के रचयिता दादा माखनलाल चतुवेर्दी की जन्मस्थली बाबई का नाम परिवर्तित कर माखन नगर करने के आग्रह को केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृत कर लिया गया है।
बाबई के नाम परिवर्तन के आग्रह को स्वीकार करने के लिए मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आत्मीय आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा भारतीय काव्य के प्रख्यात छायावादी रचनाकार एवं विराट व्यक्तित्व दादा माखनलाल को नमन स्वरूप बाबई अब माखन नगर के नाम से जाना जाएगा। उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को सम्मानित करने का यह एक विनम्र प्रयास है।

अवैध कोयला खनन : पूर्व CM बाबूलाल ने झारखंड सरकार पर बोला हमला, कहा-लूट में सब हैं शामिल

उन्होंने आगे बताया कि होशंगाबाद जिले का नाम नर्मदापुरम करने के आग्रह को भी केंद्र सरकार द्वारा स्वीकृति दी गई है। नर्मदा जयंती के पावन अवसर से यह व्यवस्था लागू होगी। ज्ञात हो कि होशंगाबाद और बाबई दोनों शहरों के नागरिक, प्रबुद्ध जनों की मंशा थी कि होशंगाबाद को नर्मदापुरम और बाबई को माखन दादा के नाम पर पहचान मिले, मध्यप्रदेश शासन ने इन दोनों शहरों के नाम बदलने के प्रस्ताव केंद्र सरकार को भेजे थे जिसे स्वीकृति मिल गई है ।

Desk Team