राहुल को नरोत्तम मिश्रा का जवाब, ये कांग्रेस सरकार नहीं, जहां प्रीपेड व्यवस्था से नियुक्त होते थे अधिकारी

Summary :

नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि ‘कांग्रेस ने हमेशा से गरीबों और किसानों को छला है। गरीबी हटाओ का नारा देकर दशकों तक राज किया और देश में गरीबों की संख्या बढ़ती चली गई’।

मध्य प्रदेश के गुना में किसान दंपत्ति के साथ पुलिस द्वारा की गई बर्बरता पर राज्य के गृह मंत्री नरोत्तम मिश्रा का जवाब सामने आया है। उन्होंने कहा कि मध्य प्रदेश में कानून का राज है, जो लापरवाही करेगा, उसे बख्शा नहीं जाएगा। इसके साथ ही उन्होंने इस घटना पर कांग्रेस नेता राहुल गांधी द्वारा किए गए ट्वीट पर भी पलटवार किया।
नरोत्तम मिश्रा ने कहा, मध्यप्रदेश में कानून का राज है, जो लापरवाही करेगा, उसे नाप दिया जाएगा। गुना में हुई दुर्भाज्ञपूर्ण घटना की जानकारी मिलते ही हमने त्वरित कार्रवाई की। ये राहुल गांधी की कांग्रेस सरकार नहीं है, जहां अधिकारी प्रीपेड व्यवस्था से नियुक्त होते थे’।

मायावती ने CM शिवराज पर साधा निशाना, बोलीं-दलितों का बसाने का ढिंढोरा पिटती है सरकार

उन्होंने कहा कि ‘कांग्रेस ने हमेशा से गरीबों और किसानों को छला है। गरीबी हटाओ का नारा देकर दशकों तक राज किया और देश में गरीबों की संख्या बढ़ती चली गई। किसानों को कर्ज माफी का वचन देकर मध्यप्रदेश में 15 महीने सरकार चलाई, लेकिन वादा भूल गई। गुना की दुर्भाज्ञपूर्ण घटना पर हमने तुरंत एक्शन लिया है।
मामले का संज्ञान लेते हुए मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने ग्वालियर रेंज आइजी, गुना कलेक्टर और एसपी को तत्काल प्रभाव से हटा दिया और घटना के उच्च स्तरीय जांच के निर्देश दिए। मंगलवार को इस हुई घटना का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरस हुआ।

Desk Team