मध्य प्रदेश बीजेपी अध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा ने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि पहले जनता ने कांग्रेस को नकारा और अब उनके नेता ही कांग्रेस को नकार रहे हैं। अलीराजपुर जिले के जोबट में मीडिया से चर्चा करते हुए विष्णुदत्त ने कांग्रेस पर जमकर हमला बोला।
विष्णु दत्त शर्मा ने कहा, पहले तो प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को नकार दिया। उनकी सरकार को प्रदेश से उखाड़ फेंका और अब खुद उसके नेता कांग्रेस को नकार रहे हैं। उन्होंने कहा कि वे भी समझ गए हैं कि कांग्रेस के साथ रहकर वे जनता की सेवा और अपने क्षेत्रों का विकास नहीं कर सकते।
मध्य प्रदेश : दुष्कर्म मामले में आरोपी कांग्रेस विधायक का बेटा हुआ गिरफ्तार, 6 महीने से अधिक समय से था फरार
उन्होंने कहा कि जनता जनप्रतिनिधियों से विकास चाहती है, लेकिन कांग्रेस के नेताओं, जनप्रतिनिधियों को लग रहा है कि वे बीजेपी में आकर सेवाभाव से काम कर सकते हैं, बीजेपी ने हमेशा से सेवाभाव की राजनीति की है। विष्णुदत्त शर्मा अलीराजपुर जिले के ग्राम भाबरा में अमर बलिदानी चंद्रशेखर आज़ाद की जन्मस्थली भी पहुंचे और उनकी प्रतिमा के श्रीचरणों में पुष्पांजलि अर्पित की। इस दौरान आजाद स्मृति मंदिर में उनकी स्मृतियों का अवलोकन भी किया।
BJP में आने वालों का स्वागत
विष्णुदत्त शर्मा ने कहा कि जो भी बीजेपी में आना चाहे उसका स्वागत है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधि और नेता भी बीजेपी की रीति-नीति और नेतृत्व पर विश्वास करके आ रहे हैं। उन्हें लग रहा है कि बीजेपी में रहकर वे सेवाभाव के कार्य कर सकते हैं। उन्होंने कहा कि जो भी जनप्रतिनिधि अपने देश, प्रदेश, क्षेत्र और अपने समाज के लिए कुछ करने की इच्छा रखते हैं, तो ऐसे लोगों का बीजेपी में स्वागत है।
प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि कांग्रेस के पास न कोई मुद्दा है और न ही कोई नेता हैं। वे तो सिर्फ ट्विटर पर ही राजनीति कर रहे हैं। कांग्रेस फूट डालो व राज करो की राजनीति करती हैं। उन्होंने कहा कि कमलनाथ ने प्रदेश की जनता के साथ वादाखिलाफी की। उन्होंने जो वायदे किसानों, युवाओं, महिलाओं औैर गरीबों से किए थे पूरे नहीं हुए।
इस अवसर पर प्रदेश सरकार के मंत्री राज्यवर्धन सिंह दत्तीगांव, सांसद गुमानसिंह डामोर, गजेंद्रसिंह पटेल, प्रदेश प्रवक्ता एवं विधायक यशपालसिंह सिसोदिया, विधायक रमेश मेंदोला, विधायक देवीलाल धाकड़, पूर्व मंत्री श्रीमती रंजना बघेल सहित पार्टी के पदाधिकारी मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



