मध्यप्रदेश के अमानगंज थाना क्षेत्र में जिला मुख्यालय से लगभग 40 किलोमीटर दूर पृथक वास में 19 वर्षीय मजदूर ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। अमानगंज पुलिस थाने के प्रभारी निरीक्षक राकेश तिवारी ने बुधवार को बताया कि मृतक युवक पिछले सप्ताह ही लॉकडाउन के कारण काम नहीं मिलने की वजह से सागर जिले के गढ़ाकोटा से अपने पांच अन्य साथियों के साथ यहां आया था।
प्रशासन के अधिकारियों ने इन लोगों के लिए एहतियात के तौर पर शासकीय महाविद्यालय में पृथक से रहने की व्यवस्था की थी। उन्होंने बताया कि मृतक जिले के घटारी गांव का निवासी था । उसने कपड़े की सहायता से दूसरी मंजिल पर स्थित कमरे में फांसी लगा ली। तिवारी ने बताया कि पुलिस मामला दर्ज कर विस्तृत जांच कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



