महाराष्ट्र प्रदेश कांग्रेस कमेटी (MPCC) के अध्यक्ष नाना पटोले ने कहा कि राज्य इकाई जल्द ही शहर में एक भव्य समारोह में राहुल गांधी का अभिनंदन करेगी।
मानहानि मामले में SC द्वारा राहुल की सजा पर रोक लगाये जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह
यहां मीडिया से बात करते हुए नाना पटोले ने कहा कि आपराधिक मानहानि मामले में उच्चतम न्यायालय द्वारा राहुल गांधी की सजा पर रोक लगाये जाने के बाद पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है।
नाना पटोले ने साथ ही ये दावा भी किया कि वह बेबाकी से केंद्र की मोदी सरकार के मामलों को उजागर करते रहे हैं, यही वजह है कि बीजेपी ने उनके खिलाफ साजिश रची है। MPCC चीफ ने कहा कि राहुल गांधी देश में सत्तावादी सरकार के खिलाफ लड़ने वाले नेता के रूप में देखा जा रहा है।
साथ ही इसके आलावा कांग्रेस पार्टी की राज्य इकाई मुंबई में राहुल के लिए एक भव्य अभिनंदन की योजना बना रही है, उन्होंने आगे कहा कि कांग्रेस की राज्य इकाई ने उन्हें अभिनंदन कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया है।
मल्लिकार्जुन खड़गे से भी इस पर चर्चा की -नाना
नाना पटोले ने कहा कि पूर्व सीएम अशोक चव्हाण, विपक्ष के नेता विजय वडेट्टीवार और पूर्व मंत्री नसीम खान ने दिल्ली में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे से इस पर चर्चा की है।


Download Android App
Download iOS App



