BJP छोड़ते ही मुकुल रॉय का गृह मंत्रालय पत्र, Z+ सुरक्षा वापस लेने की गुजारिश

Summary :

टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आने के दौरान मुकुल रॉय को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सिक्यॉरिटी दी थी, लेकिन बंगाल चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी करते हुए उसे जेड श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया था।

बीजेपी छोड़ एक बार फिर टीएमसी का रुख करने वाले मुकुल रॉय ने गृह मंत्रालय को खत लिख अपनी सुरक्षा वापस लेने का आग्रह किया है। सूत्रों ने बताया कि उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्रालय से कहा है कि उनकी सुरक्षा वापस ले ली जाए। हालांकि, मंत्रालय की ओर से अभी कोई प्रतिक्रिया नहीं दी गई है। 
टीएमसी छोड़कर बीजेपी में आने के दौरान मुकुल रॉय को केंद्र सरकार ने वाई प्लस सिक्यॉरिटी दी थी, लेकिन बंगाल चुनाव से पहले उनकी सुरक्षा में बढ़ोतरी करते हुए उसे जेड श्रेणी में अपग्रेड कर दिया गया था। तृणमूल कांग्रेस में वापसी के 24 घंटे के भीतर ही मुकुल रॉय ने यह फैसला लिया है। 
तिसंसि में शामिल होते ही मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने मुकुल रॉय को बंगाल पुलिस के जवानों की सुरक्षा दे दी है। पुलिस के जवान उनके साथ अब 24 घंटे सुरक्षा में रहेंगे। कहा जा रहा है कि टीएमसी में आने के बाद उन्हें ममता सरकार मंत्रिमंडल में शामिल कर सकती हैं।

Desk Team