नवी मुंबई के उरण में आज सुबह ऑयल एंड नेचुरल गैस कारपोरेशन (ओएनजीसी) प्लांट में भीषण आग लग गई है।बताया जा रहा है ये आग ओएनजीसी के कोल्ड स्टोरेज में लगी है। आग की सूचना मिलते के साथ ही दमकल विभाग की टीम मौके पहुंची। आग आज सुबह करीब 7 बजे लगी हैं ।
इस हादसे में अब तक पांच लोगों की मौत हो गई है। इसके अलावा कई लोग घायल बताए जा रहे हैं। वही, अब तक 5 लोगों को बाहर निकाल लिया गया है। हालांकि कोल्ड स्टोरेज में 10 से अधिक लोगों के फंसे होने की आशंका है। बचाए गए लोगों की हालत गंभीर बताई जा रही है । अभी आग लगने की वजह का पता नहीं चल पाया हैं ।

बताया जा रहा हैं ये आग ओएनजीसी के गैस प्रोसेसिंग प्लांट में लगी है। आग इतनी भयंकर लगी है कि इसकी लपटे काफी ऊपर तक उठ रही हैं। वही, आग की वजह से आस-पास के इलाके को खाली कराया जा रहा है। दमकल विभाग की आधा दर्जन से अधिक गाड़ियां मौके पर मौजूद है ।
दमकल विभाग के अलावा ओएनजीसी की टीम भी आग पर काबू पाने का प्रयास कर रही है। धुएं की वजह से दमकल के कर्मचारियों को आग बुझाने में काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है । स्थानीय लोगों से मिले जानकारी के अनुसार जिस समय प्लांट में लगी थी उस वक्त जोरदार धमाके की आवाज सुनी थी। ये प्लांट घर-घर एलपीजी गैस मुहैया कराता है ।


Download Android App
Download iOS App



