Mumbai Airport: मुंबई एयरपोर्ट में तीन यात्रियों से 4,97,000 डॉलर जब्त, जानें पूरा मामला

Summary :

मुंबई हवाई अड्डा सीमा शुल्क विभाग ने दुबई से यहां पहुंचे एक परिवार की साड़ी, जूते और सूटकेस में छिपाकर रखे गए 4,97,000 अमेरिकी डॉलर जब्त किए

मुंबई के हवाईअड्डे पर कस्टम ड्यूटी वालों ने दुबई से आ रहे एक परिवार वालों को पकड़ा जिसमें तकरीबन 4,97,000 डॉलर जब्त किए गए। सीमा शुल्क विभाग के अनुसार परिवार दुबई से आते समय अपने बैग में साड़ी, जुते और सूटकेस में बड़ी मात्रा में छिपाकर  4,97,000 अमेरिकी डॉलर लाया था । लेकिन मुबंई हवाई अड्डे पर मौजूद कस्टम ड्यूटी वालों ने इन अमेरिकी डॉलर को जब्त कर लिए । वहीं, इस बात की जानकारी सीनियर अधिकारियों ने गुरूवार को पूर्ण रूप से साझा की है।  
मुबंई हवाईअड्डे पर आरोपीयों को दबोचा 
मुंबई एयरपोर्ट पर एक लाख अमेरिकी डॉलर जब्त, हांगकांग जा रहा शख्स गिरफ्तार -  mumbai airport us dollars foreign currency recovered - AajTak
आधिकारिक सूत्रों के मुताबिक मुंबई हवाईअड्डे पर दो नवंबर की देर रात तकरीबन  एक परिवार दुबई से यहां पहुंचा था औऱ खुफिया एंजेसिंये का जानकारी के मुताबिक इस अवैध कांड की हमे पूरी जानकारी थी। इसी आधार पर एयर इंटेलिजेंस यूनिट के आरोपियों को पकड़ा ।
आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजा गया
सूत्रों के मुताबिक इन आरोपी परिवार को गिरफ्तार कर लिया और तीनों को मजिस्ट्रेट कोर्ट के सामने पेश किया गया । वही, कोर्ट ने इन आरोपियों को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

Desk Team