मुंबई इमारत आग : राहुल ने घटना पर जताया दुख, कार्यकर्ताओं से मदद करने की अपील की

Summary :

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना पर दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने मुंबई की एक बहुमंजिला इमारत में आग लगने की घटना पर दुख जताया और पार्टी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वे प्रभावित लोगों की हर संभव मदद करें।
उन्होंने फेसबुक पोस्ट में कहा, ‘‘मुंबई की बहुमंजिला इमारत में आग लगने की दुखद खबर मिली है। घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदना है। इस घटना में जख्मी हुए लोगों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं।’’ राहुल गांधी ने कहा, ‘‘मैं कांग्रेस कार्यकर्ताओं से अपील करता हूं कि वे हर संभव मदद करें।
मध्य मुंबई के ताड़देव इलाके में एक बहुमंजिला आवासीय इमारत की 18वीं मंजिल पर शनिवार सुबह भीषण आग लगने से कम से कम सात लोगों की मौत हो गई और 16 अन्य जख्मी हो गए। बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) के एक अधिकारी ने बताया कि गोवालिया टैंक में गांधी अस्पताल के सामने स्थित इमारत ‘कमला’ में सुबह करीब सात बजे आग लगी, उस समय इसमें रहने वाले कई लोग सो रहे थे।

Desk Team