मुंबई में जेट एयरवेज के पूर्व चेयरमैन नरेश गोयल को बुधवार सुबह बॉलार्ड एस्टेट ऑफिस में पूछताछ के बाद नरेश गोयल के घर पर कथित मनी लॉन्ड्रिंग मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) की छापेमारी चल रही है। ईडी के शीर्ष अधिकारी अब भी नरेश गोयल के घर में मौजूद हैं और तलाशी अभियान जारी है।
नरेश गोयल से पूछताछ की जा रही है। इस छापेमारी से पहले प्रवर्तन निदेशालय ने फेमा (FEMA) के तहत कार्रवाई करते हुए दिल्ली और मुंबई में 12 स्थानों पर तलाशी ली थी, जिसमें जेट अधिकारियों के परिसर भी शामिल थे। बता दें कि इससे पहले गोयल और उनकी पत्नी अनीता के खिलाफ हाल ही में एक ट्रैवल कंपनी के साथ 46 करोड़ रुपये की धोखाधड़ी का एक नया कसे दर्ज हुआ था।
भारतीय दंड संहिता (IPC) की विभिन्न धाराओं के तहत एक मामला दर्ज किया गया था। यह शिकायत अकबर ट्रैवल्स ऑफ इंडिया प्राइवेट लिमिटेड के मुख्य वित्त अधिकारी राजेंद्रन नेरुपरमबिल ने की थी, जिनका कार्यालय दक्षिण मुंबई के क्रॉफोर्ड मार्केट क्षेत्र में है।


Download Android App
Download iOS App



