मुंबई के करी रोड इलाके में 60 मंजिला ईमारत में भीषण आग लगी है। घटना की सूचना के बाद दमकल विभाग ने 8 फायर ब्रगेड की गाड़ियों को घटना स्थल पर भेज दिया है। जानकारी के अनुसार, आग करी रोड इलाके के माधव पलव मार्ग पर स्थित अविघ्न पार्क ईमारत के 19वें फ्लोर पर लगी है।
अग्निशमन विभाग के एक कर्मी ने बताया कि करी रोड पर अविघ्ना पार्क इमारत में आग लगी। उन्होंने कहा कि मौके पर दमकल की आठ गाड़ियां भेजी गई हैं। तलाश एवं बचाव कार्य चल रहा है। उन्होंने कहा कि आग लगने के कारण का पता नहीं चल पाया है।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, 19वीं मंजिल पर लगी आग तेजी से फैलने लगी और देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। 19वीं मंजिल से धुएं का गुबार काफी दूर से देखा जा सकता है। हालात बिगड़े तब लोग जान बचाने के लिए बालकनी से भी लटके नजर आए। बालकनी से लटका एक युवक 19वीं से निचे गिर गया, जिसकी अस्पताल ले जाते समय मौत हो गई।


Download Android App
Download iOS App



