मुंबई के घाटकोपर में कल देर रात एक फैक्ट्री में भीषण आग लग गई। आग इतनी फैल गई थी कि उसे बुझाने के लिए दमकल की 15 गाड़ियां लगाई गई। हालांकि, इस भीषण आग से दो लोगों की मौत हो गई जबकि एक लापता है।

उप मुख्य अग्निशमन अधिकारी विजय कुमार पिनागढ़ी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस दौरान तीन लोग लापता थे जिसकी तलाशी की जा रही थी। जिसमें से एक महिला और एक पुरूष का शव मिल चुका है। जबकि, एक लापता शख्स की तलाश की जा रही है।


Download Android App
Download iOS App



