मुंबई में सोमवार देर रात मुलुंड इलाके के एलबीएस रोड पर चलती एक कार में आग लग गई। आग की इस घटना के वक़्त कार में 4 लोग मौजूद थे। आग लगने पर कार में सवार लोग जैसे-तैसे सुरक्षित बाहर निकल आए।
कार में आग लगने के बाद पास में मौजूद लोगों ने लोगों ने फायर ब्रिगेड को सुचना दी। मौके पर पहुंचे फायर कर्मियों द्वारा आग पर काबू पाया गया। हालांकि तब तक कार जलकर पूरी तरह से खाक हो चुकी थी।
जिस समय कार में आग लगी उस वक्त आसपास ज्यादा लोग मौजूद नहीं थे वर्ना कोई बड़ी दुर्घटना भी हो सकती थी। कार में आग लगने का अभी तक कोई कारण पता नहीं चल पाया है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही हैं।


Download Android App
Download iOS App



