मुंबई में मंगलवार को एन्टोप हिल इलाके में एक दर्दनाक हादसा हुआ है। मिली जानकारी के अनुसार एक मंजिला मकान ढह गया जिससे सात लोग घायल हो गए। वहीं इस घटना के बाद रेस्क्यू ऑपरेशन जारी है।

अग्निशमन विभाग के एक अधिकारी ने बताया कि एन्टोप हिल इलाके के जय महाराष्ट्र नगर में एक मकान सुबह करीब आठ बजकर 10 मिनट पर ढह गया। अधिकारी ने कहा कि मौके पर दमकल की चार गाड़ियां, एक बचाव वैन और अन्य उपकरण भेजे गए। जानकारी मिलने के बाद घटनास्थल पर पुलिस और अन्य कर्मी भी पहुंचे।

अधिकारी ने कहा, “ध्वस्त हुए मकान के मलबे से सात लोगों को बचाया गया। घायलों को पास के सियोन अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जो स्थानीय निकाय द्वारा संचालित है।” उन्होंने कहा कि घायलों की हालत के बारे में अभी विस्तृत जानकारी प्राप्त नहीं हुई है।


Download Android App
Download iOS App



