मुंबई से हत्या का हैरान करने वाला मामला सामने आया है। तिलक नगर इलाके में एक मुस्लिम पति ने अपनी हिन्दू पत्नी को इसलिए मार दिया, क्योंकि उसने बुर्का पहनने से इनकार कर दिया था। आरोपी की पहचान इकबाल और मृतका की पहचान रूपाली के तौर पर हुई है। दोनों ने तीन साल पहले लव मैरिज की थी। उनका का एक बेटा भी है।
जानकारी के मुताबिक, इकबाल और उसका परिवार हमेशा रुपाली को मुस्लिम रीति-रिवाज मानने और बुर्का पहनने के लिए कहता था। लेकिन रुपाली इसके लिए राजी नहीं होती थी। जिसके लेकर अक्सर दोनों के बीच झगडे होते थे। इस चीज़ से तंग आकर रुपाली इकबाल से अलग रहने लगी थी।
लड़कियों के साथ दुर्व्यवहार करते थे अंकिता के हत्यारे, वनंतारा रिसॉर्ट की पूर्व कर्मचारी का आरोप
लगभग 6 महीने से अलग रहे रही रुपाली और इकबाल के बीच फोन पर बातचीत होती थी। हालांकि, इकबाल इस दौरान भी उस पर मुस्लिम परंपराओं को मानने के लिए दबाव डालता था। रुपाली इकबाल की दूसरी पत्नी थी। पहली पत्नी के बच्चे नहीं होने पर उसने उसे तलाक दे दिया था।
इकबाल ने रूपाली को सोमवार शाम चेंबूर इलाके के पीएल लोखंडे मार्ग पर नागेवाड़ी में मिलने बुलाया। इस दौरान दोनों के बीच फिर बुर्के व अन्य बातों को लेकर दोनों के बीच बहस हुई। इस पर रुपाली ने तलाक की मांग दोहराई। इसके बाद गुस्साए इकबाल ने रुपाली पर चाकू से ताबड़तोड़ हमले कर दिए।
घटना में बुरी तरह घायल रुपानी ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। और आरोपी हत्या के बाद फरार हो गया। मौजूद लोगों ने पुलिस को खबर की। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को अस्पताल के लिए भेजा। वहीं आरोपी के खिलाफ हत्या का केस दर्ज कर पुलिस ने पूछताछ की।


Download Android App
Download iOS App



