मुंबई की मेयर और शिवसेना नेता किशोरी पेडनेकर को फोन पर जान से मारने की धमकी मिली है। इतनी ही नहीं धमकी देने वाले व्यक्ति ने मेयर के खिलाफ अभद्र भाषा का भी इस्तेमाल किया। पुलिस ने मामले में अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि मेयर को पिछले साल 21 दिसंबर को उनके मोबाइल फोन पर एक व्यक्ति ने फोन कर हिंदी में अभद्र शब्द कहे और जान से मारने की धमकी दी। अधिकारी ने पत्रकारों को बताया कि पेडनेकर ने हाल ही में दक्षिण मुंबई के आजाद मैदान पुलिस थाने में एक शिकायत दर्ज कराई थी।
उन्होंने बताया कि भादंवि की धारा 506-II के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले की जांच जारी है। पेडनेकर 2019 नवम्बर में मेयर चुनी गयी थीं।


Download Android App
Download iOS App



