मुम्बई : मुम्बई पुलिस ने फरार अंडरवर्ल्ड डॉन दाऊद इब्राहिम के भतीजे रिज़वान कासकर और दो अन्य के खिलाफ जबरन वसूली के मामले में महाराष्ट्र संगठित अपराध नियंत्रण कानून (मकोका) लगाया है। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी मुम्बई पुलिस की अपराध शाखा के जबरन वसूली रोधी प्रकोष्ठ ने दाऊद के छोटे भाई इकबाल कासकर के बेटे रिज़वान को उसके साथी रज़ा वधारिया और अशफाक टॉवेलवाला को जबरन वसूली के एक मामले में गिरफ्तार किया था।
इन तीनों को विशेष मकोका अदालत में सोमवार को पेश किया गया, जिसने उनकी पुलिस हिरासत पांच अगस्त तक के लिए बढ़ा दी। अधिकारी ने बताया कि रिज़वान को करीब दो हफ्ते पहले मुम्बई हवाई अड्डा से पकड़ा गया था, जहां वह दुबई जाने वाली एक उड़ान के इंतजार में था। अधिकारी ने बताया कि पुलिस जांच से खुलासा हुआ है कि रिजवान और वधारिया ने दुबई में रहने वाले गैंगस्टर फहीम मैकमैक को कई फोन कॉल किये थे।


Download Android App
Download iOS App



