मुंबई में राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी) ने स्वतंत्रता दिवस और त्योहारी सीजन के मद्देनजर यात्रियों और उनके सामान की जांच के लिए शनिवार को एक विशेष अभियान शुरू किया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।अधिकारी के मुताबिक असामाजिक तत्वों की पहचान करने के लिए कम से कम 4,000 कर्मी रेलगाड़ियों और विभिन्न प्लेटफार्म पर यात्रियों और उनके सामान की दो शिफ्ट में जांच करेंगे।
जानिए ! किस कारण यह अभियान शुरू किया गया
रेलवे पुलिस आयुक्त कैसर खालिद ने मीडिया से कहा, “हमने पुलिस उपायुक्त (डीसीपी) सहित सभी वरिष्ठ अधिकारियों को न केवल प्लेटफॉर्म पर, बल्कि ट्रेन के अंदर भी यात्रियों और उनके सामान की जांच करने का निर्देश दिया है। यह अभियान स्वतंत्रता दिवस से पहले शुरू किया गया है, क्योंकि बड़ी संख्या में लोग सप्ताहांत के दौरान मुंबई में महालक्ष्मी मंदिर, हाजी अली दरगाह, मरीन ड्राइव आदि स्थानों पर जाएंगे और ट्रेन से यात्रा करेंगे।


Download Android App
Download iOS App



