‘बाबरी मस्जिद बनने की इजाजत नहीं दी जाएगी’ बंगाल के राजयपाल बोस की कड़ी चेतावनी

Summary :

Murshidabad Mosque Controversy: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने स्पष्ट किया है कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि संविधान चुपचाप तमाशा नहीं देखता रहेगा। अभी की स्थिति यह है कि बंगाल में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने की बात कर रहे हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मुझे जमीन स्तर और एजेंसियों से जो रिपोर्ट मिली हैं, उनसे पता चलता है कि कोई जानबूझकर मुर्शिदाबाद को स्कैंडल का अड्डा बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।” Babri-Like Mosque…

Murshidabad Mosque Controversy: पश्चिम बंगाल के राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने स्पष्ट किया है कि मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद बनाने की इजाजत नहीं दी जाएगी। राज्यपाल ने कहा कि संविधान चुपचाप तमाशा नहीं देखता रहेगा। अभी की स्थिति यह है कि बंगाल में टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ‘बाबरी मस्जिद’ बनाने की बात कर रहे हैं। राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने आईएएनएस से बातचीत में कहा, “मुझे जमीन स्तर और एजेंसियों से जो रिपोर्ट मिली हैं, उनसे पता चलता है कि कोई जानबूझकर मुर्शिदाबाद को स्कैंडल का अड्डा बनाने की कोशिश कर रहा है। ऐसा नहीं होने दिया जाएगा।”

Babri-Like Mosque Permission: ‘जो कानून तोड़ेगा, उसके खिलाफ कार्रवाई होगी’

Murshidabad Mosque Controversy
Babri-Like Mosque Permission (Image- Social Media)

राज्यपाल ने सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि यह धार्मिक स्थल बनाने का सवाल नहीं है। अगर सांप्रदायिक भावनाएं भड़काई जाएंगी, तो एक-दूसरे की रक्षा की जाएगी। संविधान चुपचाप तमाशा देखता नहीं रहेगा। उन्होंने कहा कि किसी को भी कानून अपने हाथ में लेने की इजाजत नहीं दी जाएगी। जो लोग कानून तोड़ने की कोशिश करेंगे, उनके खिलाफ सख्त, असरदार और प्रोएक्टिव कार्रवाई की जाएगी।

‘सरकार का फर्ज है कानून व्यवस्था बनाए रखना’

क्या हुमायूं कबीर को हिरासत में लेना चाहिए? इस पर जवाब देते हुए राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल सरकार पर फैसला छोड़ा। उन्होंने कहा, “सरकार को फैसला लेना है। भारत के संविधान के तहत राज्य सरकार का यह फर्ज है कि वह कानून और व्यवस्था बनाए रखे।”

Governor Bose Statement: डेमोग्राफी को लेकर जताई चिंता

Murshidabad Mosque Controversy
Governor Bose Statement (Image- Social Media)

इसी बीच, राज्यपाल ने पश्चिम बंगाल की डेमोग्राफी में हो रहे बदलाव को स्वीकार किया। उन्होंने कहा कि जनसांख्यिकीय असंतुलन हो रहा है, ये कोई छिपी बात नहीं है। सर्वे से यह बात साफ तौर पर पता चली है। बंगाल के बॉर्डर एरिया की स्थिति पर राज्यपाल सीवी आनंद बोस ने कहा, “हमारे सीमावर्ती इलाके शांत हैं। BSF और SSB के बहादुर जवान सीमाओं की बहुत अच्छी तरह रक्षा कर रहे हैं। मुझे उन पर भरोसा न करने का कोई कारण नहीं दिखता। वे अपना काम बहुत अच्छे से कर रहे हैं।”

यह भी पढ़ें: डिप्टी सीएम शिवकुमार ने 8 दिसंबर की सर्वदलीय बैठक की स्थगित, जल्द होगी नई तारीख की घोषणा

Bhawana Rawat

भावना रावत पिछले 2 वर्षों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम की खबरें लिखने में रुचि है। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रही हैं।