मुजफ्फरपुर बालिका गृह यौन हिंसा मामले में विवादों से घिरीं पूर्व समाज कल्याण मंत्री मंजू वर्मा की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। पूर्व मंत्री मंजू वर्मा और उनके पति चंद्रशेखर वर्मा पर आर्म्स एक्ट का मामला दर्ज किया गया है। दरअलस, मंजू वर्मा के बेगूसराय स्थित घर पर शुक्रवार को सीबीआइ की छापेमारी के दौरान अलग-अलग हथियारों के 50 अवैध कारतूस भी मिले थे। उनके इस्तीफे के बाद मुजफ्फरपुर केस की जांच कर रही सीबीआई टीम ने मंजू वर्मा के घर रेड की थी।
17 अगस्त को की गई इस रेड के दौरान उनके घर से 50 जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। जिसके बाद अब चेरिया बरियारपुर थाने में पति-पत्नी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। सीबीआई ने 17 अगस्त को 12 से ज्यादा ठिकानों पर छापेमारी की थी। टीम ने पूर्व मंत्री मंजू वर्मा के भी कई ठिकानों पर रेड की थी। जिसमें कई अहम दस्तावेज और जिंदा कारतूस बरामद हुए थे। सीबीआई ने मुजफ्फरपुर में सेक्स रैकेट के मुख्य अभियुक्त ब्रजेश ठाकुर के आरएम होटल में भी छापेमारी की थी। साथ ही ब्रजेश ठाकुर की बहन के घर पर भी सीबीआई की टीम ने छापेमारी की और उनसे सवाल जवाब किए थे।


Download Android App
Download iOS App



