उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को ‘धाकड़ बल्लेबाज’ और ‘तेजतर्रार गेंदबाज’ बता चुके रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने मंगलवार को कहा कि वह ‘फ़्लॉवर’ (पुष्प) और ‘फायर’ (आग) दोनों हैं।
“उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सरल हैं, सौम्य भी हैं और नाम भी पुष्कर है। आजकल एक फ़िल्म की चर्चा खूब हो रही है। फ़िल्म का नाम है पुष्पा।
पुष्कर सुनकर कांग्रेस उनको केवल फ़्लॉवर समझ रही है। अपना पुष्कर फ़्लावर भी है और फ़ायर भी। यह पुष्कर धामी न रुकेगा न झुकेगा।” pic.twitter.com/TAGSixinmO— BJP Uttarakhand (@BJP4UK) February 8, 2022
पिथौरागढ़ जिले के गंगोलीहाट में भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में चुनाव प्रचार करते हुए रक्षा मंत्री ने कहा कि उत्तराखंड के मुख्यमंत्री सरल और सौम्य हैं और उनका नाम भी पुष्कर है।
उन्होंने कहा कि आजकल एक फ़िल्म ‘पुष्पा’ की बहुत चर्चा हो रही है जिसे सुनकर कांग्रेस ‘पुष्कर’ को ‘फ़्लॉवर’ समझ रही है ।
सिंह ने कहा, ‘‘कांग्रेस को समझना चाहिए कि अपना पुष्कर ‘फ़्लॉवर’ भी है और फायर भी। यह पुष्कर धामी न रुकेगा, न झुकेगा और आगे ही बढ़ता रहेगा।’’


Download Android App
Download iOS App



