राष्ट्रीय लोकदल के अध्यक्ष जयंत चौधरी ने उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी पर हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश करने का मंगलवार को आरोप लगाया और लोगों से एकजुट रहने की अपील की।
उन्होंने गाजियाबाद के सदरपुर इलाके में पार्टी के एक प्रत्याशी के लिए प्रचार करते हुए कहा कि अगर समाजवादी पार्टी रालोद गठबंधन उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के बाद सत्ता में आता है तो किसानों और श्रमिकों की प्रगति के लिए कोई कोर कसर नहीं छोड़ी जाएगी।
चौधरी ने कहा कि साम्प्रदायिक राजनीति की कोई जगह नहीं है। उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा हिंदुओं और मुसलमानों को बांटने की कोशिश कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



