देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) के चलते मास्क और सैनेटाइजर की बड़ी मांग के बीच कालाबाजारी भी बड़े स्तर पर शुरू हो गई है। महाराष्ट्र में मंगलवार को अपराध शाखा के अधिकारियों ने मुंबई में उपनगर गोरेगांव में एक गोदाम से 27.63 लाख रुपये के एन-95 मास्क और सैनेटाइजर जब्त किए है। इसके साथ ही दो लोगों को गिरफ्तार किया है।
एक अधिकारी ने बताया कि यहां बड़े पैमाने पर मास्क और सैनेटाइजर की कालाबाजारी की जा रही थी। ये लोग इन्हें महंगी कीमत पर बेचने वाले थे। कोरोना वायरस का संक्रमण फैलने के कारण इन दिनों मास्क और सैनेटाइजर की बहुत ज्यादा मांग है। इस कारण से कई लोग इन उत्पादों की कालाबाजारी भी कर रहे हैं।
मध्य प्रदेश में बढ़ सकती है लॉकडाउन की समय सीमा, CM शिवराज ने दिए संकेत
उन्होंने कहा, ‘‘गुप्त सूचना पर अपराध शाखा की इकाई ने गोरेगांव (पश्चिम) में मोतीलाल नगर में एक गोदाम पर छापा मारा। इस गोदाम में मास्क और सैनेटाइजर को रखा गया था।’’ अधिकारियों ने बताया कि 24।87 लाख रुपये के 9950 एन-95 मास्क और 2।75 लाख रुपये मूल्य का 181 लीटर सैनेटाइजर जब्त किया गया।
इस मामले में आगे जांच की जा रही है। गिरफ्तार किए गए लोगों की पहचान फरहान हुसैन रोशन अली पटेल (45) और आमिर हुसैन जाफरी (27) के तौर पर हुई। दोनों ओशिवारा के निवासी हैं। अधिकारियों ने बताया कि दोनों के खिलाफ आवश्यक वस्तु कानून की विभिन्न धाराओं और आपदा प्रबंधन कानून की धारा 51 के तहत मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



