महाराष्ट्र के नागपुर में दुष्कर्म के आरोपी को जमानत मिलने से आहत हुई नाबालिग रेप पीड़िता ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। हालांकि पुलिस को घटनास्थल से कोई सुसाइड नोट नहीं मिला है। इसी साल जून महीने में पीड़िता की सौतेली मां के एक रिश्तेदार ने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया था।
घटना नागपुर के जरीपटका इलाके की है, जहां जून में नाबालिग की सौतेली मां के रिश्तेदार विकास ने उसके साथ कथित तौर पर बलात्कार किया था, जिसके बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई थी और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया था। आरोपी को हाल में केंद्रीय जेल से जमानत पर रिहा कर दिया गया।
2020 में 19 महानगरों में दुष्कर्म के करीब 40% केस, हत्या के सबसे अधिक मामले दिल्ली से आए : एनसीआरबी
आरोपी की रिहाई के बाद से पीड़िता डिप्रेशन में थी। जारीपटका थाने के वरिष्ठ निरीक्षक नितिन फटनगारे बताया कि लड़की अपने, पिता, सौतेली मां और भाई के साथ रहती थी। उन्होंने बताया कि उसने सोमवार सुबह अपने जरीपटका इलाके में स्थित घर में कथित रूप से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। फिलहाल पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है और एक्सीडेंटल डेथ का केस दर्ज कर लिया है।


Download Android App
Download iOS App



