मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा जाएगा मडगांव में सड़क का नाम

Summary :

गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के नियंत्रण वाले मडगांव नगर परिषद ने इस आशय का एक प्रस्ताव मंगलवार को आयोजित बैठक में पारित किया।

दक्षिण गोवा के मडगांव में एक नवीनीकृत सड़क का नाम पूर्व मुख्यमंत्री दिवंगत मनोहर पर्रिकर के नाम पर रखा जाएगा। गोवा फॉरवर्ड पार्टी (जीएफपी) के नियंत्रण वाले मडगांव नगर परिषद ने इस आशय का एक प्रस्ताव मंगलवार को आयोजित बैठक में पारित किया। 
एमएमसी अध्यक्ष बबीता आंगले ने पणजी से करीब 35 किलोमीटर दूर मडगांव में कहा, “मुख्यमंत्री के रूप में अपने कार्यकाल के दौरान गोवा के विकास में सहायक रहे पर्रिकर के सम्मान और आदर के लिए प्रस्ताव पारित किया गया।” 
बता दें कि अग्नाशय की बीमारी के कारण इस साल 17 मार्च को पर्रिकर का निधन हो गया था। पर्रिकर के नाम पर पहली बार किसी सार्वजनिक संपत्ति का नाम रखा जाएगा। यह सड़क आर्लेम जंक्शन को फटोरडा में रविन्द्र भवन से जोड़ती है। आंगले ने बताया कि पार्षद लिंडन परेरा ने पर्रिकर के नाम पर सड़क का नाम रखने का प्रस्ताव पेश किया। 

Desk Team