विधानसभा में नरोत्तम मिश्रा का कमलनाथ पर वार, बोले- भय और भ्रम फैलाना उचित नहीं

Summary :

मध्यप्रदेश के गृह मंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने आज विधानसभा में विपक्ष के नेता कमलनाथ पर फिर से हमला करते हुए कहा कि हम विपक्ष के विरोध का हमेशा स्वागत करते हैं, लेकिन भय और भ्रम फैलाना उचित नहीं हैं और इसलिए ही कमलनाथ के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गयी है।

राज्य सरकार के प्रवक्ता डॉ मिश्रा ने यहां मीडिया से कहा कि विपक्ष को विरोध करने का पूरा अधिकार है और हम सदैव इसका स्वागत करेंगे। लेकिन‘आग लगाने’जैसे शब्दों के जरिए लोगों को भड़काने और भय पैदा करने को कैसे उचित ठहराया जा सकता है। कांग्रेस नेता इस बात का जवाब भी नहीं दे रहे हैं। इसी तरह अमरीका के अखबारों में भी छप गया है कि कोरोना वायरस चीन का है, लेकिन वे इसे‘इंडियन कोरोना’बताकर देश को बदनाम कर रहे हैं। इसी वजह से प्राथमिकी दर्ज की गयी है।
गृह मंत्री ने कहा कि जबकि कांग्रेस नेता जवाब में कोरोना से मृत्यु संबंधी आंकड़े बता रहे हैं और वे भी सच नहीं हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता ट्विटर  तक सीमित हैं। वे कोरोना जैसे महासंकट काल में लोगों की सेवा करते हुए, अस्पतालों में मरीजों को राहत पहुंचाते और इस तरह के रचनात्मक कार्य करते हुए नजर नहीं आ रहे हैं। सिर्फ लोगों में भ्रम और भय फैलाने का प्रयास कर रहे हैं।

Desk Team