कमलनाथ के बयान पर बोले नरोत्तम मिश्रा-उपचुनाव में कांग्रेस को सबक सिखाएगी जनता

Summary :

नरोत्तम मिश्रा ने कहा ‘ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनता सब-कुछ बर्दाश्त कर सकती है लेकिन असम्मान नहीं। मंत्री इमरती देवी के अपमान के लिए जनता कांग्रेस को माफ नहीं करने वाली।

महिला मंत्री इमरती देवी को लेकर कांग्रेस नेता कमलनाथ के बयान की कड़ी निंदा करते हुए मध्यप्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि इस अपमान के लिए जनता कांग्रेस को माफ नहीं करने वाली है। वह जरुर 03 नवंबर को होने वाले उपचुनाव में सबक सिखाएगी। 
गृहमंत्री मिश्रा ने मंगलवार को ट्वीट कर कहा ‘ग्वालियर-चंबल क्षेत्र की जनता सब-कुछ बर्दाश्त कर सकती है लेकिन असम्मान नहीं। मंत्री इमरती देवी के अपमान के लिए जनता कांग्रेस को माफ नहीं करने वाली। 03 नवंबर को वह जरूर सबक सिखाएगी। मैंने बीजेपी सरकार के मंत्री बिसाहुलाल सिंह का बयान सुना नहीं है। लेकिन यदि उन्होंने कोई आपत्तिजनक बात कही है तो संसदीय कार्य मंत्री के नाते मैं माफी मांगता हूँ।’ 


सिलसिलेवार ट्वीट में नरोत्तम मिश्रा ने लिखा ‘कांग्रेस के नेता उपचुनाव में हल्के शब्दों का प्रयोग कर जनता के असल सवालों से बच रहे हैं। दरअसल उनके पास बताने लायक कोई उपलब्धि है ही नहीं, इसलिए वे भाजपा को कोसकर वोट बटोरना चाह रहे हैं।’

Desk Team