VIDEO : सिलचर एयरपोर्ट में महिला कॉन्स्टेबल से भिड़ीं TMC नेता महुआ मोइत्रा

Summary :

NULL

सिलचर: राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (NRC) पर संसद से सड़क तक जारी संग्राम गुरुवार को असम भी पहुंच गया। सिलचर एयरपोर्ट पर गुरुवार का दिन काफी हंगामेदार रहा। राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) को लेकर जब तृणमूल कांग्रेस के नेता एयरपोर्ट पर पहुंचे तो पुलिस ने उन्हें वहीं रोक लिया जिससे अफरातफरी का माहौल बन गया। एयरपोर्ट पर हंगामे का एक वीडियो सामने आया है जिसमें टीएमसी की महिला नेता महुआ मोइत्रा एक महिला कॉन्स्टेबल से भिड़ती हुई नजर आ रही हैं।वीडियो में साफ दिख रहा है कि महुआ मोइत्रा एयरपोर्ट पर काफी हंगामा कर रही हैं और जब उन्हें लेड़ी कॉन्स्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो वो उनसे ही उलझ पड़ी। वीडियो में दिख रहा है कि मोइना महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देने के अलावा चिल्ला भी रही हैं। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल को चोटें भी आईं हैं।

वीडियो में साफ दिख रहा है कि महुआ मोइत्रा एयरपोर्ट पर काफी हंगामा कर रही हैं और जब उन्हें लेड़ी कॉन्स्टेबल ने रोकने की कोशिश की तो वो उनसे ही उलझ पड़ी। वीडियो में दिख रहा है कि मोइना महिला कॉन्स्टेबल को धक्का देने के अलावा चिल्ला भी रही हैं। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल को चोटें भी आईं हैं।

 

आपको बता दें कि एनआरसी मसौदे के सामने आने के बाद से ही ममता बनर्जी भड़की हुई हैं। सोमवार को असम के हालात का जायजा लेने के लिए उनकी पार्टी टीएमसी का एक प्रतिनिधिमंडल जब हवाई अड्डे पर पहुंचा तो उसे वहीं रोकर दिया गया। ममता बनर्जी ने इसे ‘सुपर आपातकाल’ बताते हुए कहा कि भाजपा इस घटना से बेनकाब हो गयी है और उन्होंने जानना चाहा कि किस कानून के तहत तृणमूल प्रतिनिधिमंडल को रोका गया।

एनआरसी के अंतिम मसौदे पर ममता बनर्जी के रुख के खिलाफ तृणमूल कांग्रेस की असम इकाई के अध्यक्ष द्विपेन पाठक सहित दो अन्य टीएमसी नेताओं ने गुरुवार को पार्टी से इस्तीफा दे दिया। इस्तीफा देने वाले नेता दिगंता सैकिया ने असमी विरोधी रुख अपनाने को लेकर बनर्जी के खिलाफ मामला दर्ज कराने की भी धमकी दी है।

Desk Team