J&K : सोपोर में सुरक्षाबलों को मिली बड़ी कामयाबी, 48 घंटे के आतंकी समेत दो आतंकी ढेर

Summary :

NULL

जम्‍मू एवं कश्‍मीर में आतंकियों के ख‍िलाफ सुरक्षा बलों की मुहिम जारी है। सोपोर में सुरक्षाबलों ने दो आतंकियों को ढेर कर दिया है। मारे आतंकियों में बीटेक छात्र खुर्शीद अहमद मलिक भी शामिल है जो जिसने कुछ दिन पहले आतंक का रास्ता अपना लिया था। वहीं, दूसरा आतंकी सोपोर का रहने वाला था।

खुर्शीद कुछ दिन पहले अपने घर से गायब हो गया था. जिसके बाद उसके परिवार के लोगों को सोशल मीडिया से जानकारी प्राप्त हुई कि उसने आतंकी संगठन का दामन थाम लिया है। इसके बाद उसकी मां और बहन ने एक वीडियो द्वारा उससे आतंक की राह छोड़ घर वापसी की गुहार लगाई थी। लेकिन वह वहीं लौटा और आतंकी बनने के महज 48 घंटे के अंदर मारा गया।

आतंकियों के खात्मे के बाद इलाके में सेना का सर्च ऑपरेशन जारी है। दरअसल, गुरुवार रात सेना को इस बात की जानकारी मिली कि दो आतंकी सोपोर के द्रुसु गांव में छिपे हुए हैं। इसके बाद देर रात सेना के अतिरिक्त सुरक्षाबल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मिलकर द्रुसु गांव में सर्च ऑपरेशन जारी किया। शुक्रवार सुबह जवानों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में सेना ने दोनों आतंकियों को मार गिराया।

दरअसल, पुलवामा जिले का एक बीटेक छात्र गायब हो गया था, जिसके बाद सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो गया। इस वीडियो में युवक का परिवार अपने बेटे से आतंक की राह छोड़ घर वापसी करने की अपील कर रहा था। छात्र से आतंकी बना खुर्शीद अहमद मलिक पुलवामा के अरवल गांव का रहने वाला था।

 

 

 

 

 

इस बीच शुक्रवार सुबह सुरक्षा बलों को आतंकियों के खिलाफ बड़ी कामयाबी मिली, जब उन्‍होंने दो आतंकियों को मार गिराया। मुठभेड़ सोपोर जिले के द्रुसु गांव में हुई, जहां सुरक्षा बलों ने सुबह आतंकियों के खिलाफ अभियान चलाया। सेना ने इलाके की घेराबंदी कर सर्च ऑपरेशन जारी किया।

देर रात सेना के अतिरिक्त सुरक्षाबल और स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप (SOG) ने मिलकर द्रुसु गांव में सर्च ऑपरेशन जारी किया। इस बीच शुक्रवार सुबह आतंकियों ने जवानों पर हमला कर दिया। जिसके बाद जवानों और आतंकियों के बीच मुठभेड़ शुरू हो गई। हालांकि, सेना ने इस ऑपरेशन में दोनों आतंकियों को मार गिराया है।

जानकारी के मुताबिक द्रुसु गांव में छिपे आतंकियों में एक पुलवामा से और दूसरा सोपोर का रहने वाला है। माना जा रहा है कि इसमें से एक आतंकी वह युवक है जो कुछ दिन पहले पुलवामा से गायब हो गया था।

पुलवामा से गायब युवक के परिजनों ने वीडियो के द्वारा उससे आतंक का रास्ता छोड़ घर वापसी की अपील की थी। बीटेक छात्र से आतंकी बने बेटे के घर वापसी के इंतजार में बैठी मां और बहन ने गुहार लगाई थी कि वो घर आ जाए।

Desk Team