हिमाचल में प्रकर्ति दिखा रही अपना रोद्र रूप, जानिए कब तक बारिश और लैंडस्लाइड का रहेगा कहर

Summary :

हिमाचल में कुदरत अपना कहर बरसा रही है। ऐसे में बता दें कि हिमाचल में खराब मौसम के कारण 24 घंटे हिमाचल के लिए खराब बातए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार 16 अगस्त को हिमाचल में स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे।

हिमाचल में कुदरत अपना कहर बरसा रही है। ऐसे में बता दें कि हिमाचल में  खराब मौसम के कारण 24 घंटे हिमाचल के लिए  खराब बातए जा रहे है। सूत्रों के अनुसार 16 अगस्त को हिमाचल में स्कूल और कॉलेज भी बंद कर दिए गए थे। शिमला के कृष्णानगर इलाके में खतरनाक भूस्खलन हुआ। 
शिमला में भूस्खलन से हाहाकार मचा 
यहां एक इमारत पर पेड़ गिर गया। इसके बाद इमारत ढह गई। आगे बता दें जिस तरह से ये लैंड स्लाइड हुआ उसे देखकर लोगों की चीख निकल गई। सूत्रों के अनुसार  इमारत गिरने के बाद कई घर भूस्खलन की चपेट में आ गए और देखते ही देखते पूरा इलाका भूस्खलन की चपेट में आ गया। शिमला में भूस्खलन से हाहाकार मचा हुआ है। यहां शिमला-कालका हेरिटेज रेल लाइन के पास भूस्खलन हुआ है। रेल की पटरियों के नीचे से सारी ज़मीन खिसक गई। पटरियाँ हवा में लटकी हुई दिखाई दीं।हिमाचल प्रदेश में कुदरत का कहर जारी है। रविवार से लगातार हो रही बारिश के कारण भूस्खलन का जो खतरनाक सिलसिला शुरू हुआ, वह अभी तक नहीं रुका है। शिमला में कई इमारतें जमींदोज हो गईं । बारिश के कारण राज्य में 48 घंटे में 60 लोगों की मौत हो गई है।  आपदा से राज्य में अब तक 10 हजार करोड़ रुपये के नुकसान की आशंका है। 

Desk Team