बीजू जनता दल के मुखिया और ओडिशा के मुख्यमंत्री के नवीन पटनायक ने बुधवार को कहा कि वह देश में लोकसभा एवं विधानसभा चुनाव एकसाथ कराए जाने का समर्थन करते हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा ‘एक राष्ट्र, एक चुनाव’ पर विषय पर बुलाई गई सर्वदलीय बैठक में शामिल होने के बाद पटनायक ने कहा कि उनकी पार्टी इस विचार का समर्थन करती है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्होंने संविधान की प्रस्तावना में ‘शांति’ एवं ‘अहिंसा’ शब्द जोड़ने का सुझाव दिया है। उल्लेखनीय है कि मोदी ने लोकसभा और सभी विधानसभाओं के चुनाव एक साथ कराने तथा महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के आयोजन सहित अन्य मुद्दों पर सर्वदलीय बैठक बुलायी थी।


Download Android App
Download iOS App



