सीएए प्रदर्शनकारियों की मौत पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के बयान पर राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के नेता नवाब मालिक की प्रतिक्रिया सामने आयी है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में इस तरह के बयानों को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
उन्होंने कहा, यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने जिस तरह से कहा कि ‘मरने को आएंगे तो ज़िंदा कैसे जायेंगे’ को लोकतंत्र में बर्दाश्त नहीं किया जा सकता। सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि लोगों को विरोध करने का अधिकार है, इसके बावजूद, पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर गोलीबारी की। योगी जी जनरल डायर की तरह बर्ताव करते हैं, इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता।
केरल के पूर्व मंत्री स्वास्थ्य मंत्री वी.एस. शिवकुमार के आवास पर छापा
बता दें की सीएए के खिलाफ प्रदर्शनकारियों की मौत पर योगी ने बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि “मरने को आएंगे तो ज़िंदा कैसे जायेंगे”। इस दौरान सीएम योगी ने अपनी पुलिस का भी बचाव किया। उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ हिंसक प्रदर्शन के दौरान दंगाइयों ने गोली चलाई। दंगाइयों की गोली से ही प्रदर्शनकारियों की मौत हुई।
दरअसल, नागरिकता संशोधन अधिनियम के खिलाफ उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और दिल्ली समेत अन्य राज्यों में हिंसक प्रदर्शन देखने को मिले थे। इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच हिंसक झड़प भी हुई थी, जिसमें कई प्रदर्शनकारियों की मौत हुई थी और कई पुलिस कर्मी घायल हुए थे। सबसे ज्यादा उग्र प्रदर्शन उत्तर प्रदेश में देखने को मिले थे। प्रदर्शनकारियों ने कई वाहनों को आग के हवाले कर दिया था और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया था।


Download Android App
Download iOS App



