डीयू से संबद्ध नॉन कॉलेजिएट वीमेंस एजुकेशन बोर्ड(एनसीवेब) द्वारा आयोजित दो दिवसीय जॉब फेयर के अंतिम दिन नॉर्थ कैंपस के कॉन्फ्रेंस हॉल में छात्राओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भीड़ को देखते हुए कार्यक्रम के संयोजकों ने जॉब फेयर के संबंध में जानकारी देने के लिए उसे दो सत्रों में बांटा। वहीं कार्यक्रम के मुख्यअतिथि विनय प्रभाकर सहस्रबुद्धे मौजूद रहे। उन्होंने कहा कि आज बेटियां किसी से कम नहीं है।
मोदी सरकार ने बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ के नारे दिए हैं। आज की छात्राएं हर क्षेत्र में सशक्त हो रही है। वहीं अरबिंदो कॉलेज शिक्षण केंद्र प्रभारी प्रो. हंसराज सुमन ने बताया कि देशभर से छात्राओं को रोजगार उपलब्ध कराने के लिए आई 23 राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय कम्पनियों ने बुधवार को 1669 छात्राओं का पंजीकरण कराया। कंपनियों द्वारा लिए गए साक्षात्कार के बाद 195 छात्राओं का विभिन्न कंपनियों में चयन किया गया। इसके अतिरिक्त 357 अन्य छात्राओं को शॉर्टलिस्टेड किया है। इन्हें भी जल्द से जल्द जॉब ऑफर की सूचना दे दी जायेगी।
बिहार में लगे राहुल गांधी के पोस्टर, लिखा-आरक्षण खत्म करने का सपना नहीं होगा सच
एनसीवेब ने कराया पहली बार जॉब फेयर…
एनसीवेब के इतिहास में यह पहला मौका है जब जॉब फेयर के माध्यम से रोजगार खुद विश्वविद्यालय में चलकर आया है। एनसीवेब की निदेशक डॉ. गीता भट्ट ने कहा कि जॉब फेयर के प्रति छात्राओं के उत्साह को देखते हुए हर साल रोजगार मेले का आयोजन फरवरी माह में किया जाएगा। हमें नहीं मालूम था कि इतनी बड़ी संख्या में विभिन्न सेंटरों से हमारी छात्राएं आएंगी।


Download Android App
Download iOS App



