महाराष्ट्र के नेता नवाब मलिक ने कहा कि उनकी पार्टी राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) बीजेपी का साथ देगी अगर वो भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश को मिलाकर एक देश बनाना चाहते हैं”। नवाब मलिक ने देवेंद्र फडणवीस के उस बयान पर प्रतिक्रिया दी जिसमें उन्होंने कहा है कि वह समय भी आएगा जब कराची भारत का हिस्सा होगा।
नवाब मलिक ने कहा कि भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश का विलय होना चाहिए। अगर बर्लिन की दीवार को गिराया जा सकता है तो भारत, पाकिस्तान और बांग्लादेश एक साथ क्यों नहीं आ सकते? अगर बीजेपी इन 3 देशों का विलय कर एक ही देश बनाना चाहती है, तो हम निश्चित रूप से उनका साथ देंगे। मलिक ने आगे कहा कि एनसीपी, शिवसेना और कांग्रेस के साथ मिलकर बृहन्मुंबई महानगर पालिका (बीएमसी) का चुनाव लड़ना चाहती है जो महाराष्ट्र में महा विकास अघाडी (एमवीए) सरकार का हिस्सा है।
नवाब मलिक ने आगे कहा कि “बीएमसी चुनाव में अभी 15 महीने बाकी हैं, हर पार्टी को अपनी पार्टी के लिए काम करने का अधिकार है और हर पार्टी ऐसा कर भी रही है। हम अपनी पार्टी को भी मजबूत कर रहे हैं। हम चाहते हैं कि, जो लोग तीनों पार्टियों की सरकार चला रहे हैं, उन्हें एक साथ चुनाव लड़ना चाहिए। नवाब मलिक ने महाराष्ट्र में लॉकडाउन की संभावना से इंकार करते हुए कहा कि इसकी कोई जरूरत नहीं है।


Download Android App
Download iOS App



