बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत मामले में ड्रग एंगल की जांच कर रही नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) टीम की छापेमारी जारी है। एनसीबी की टीम ने सोमवार को मुंबई के एक और ड्रग पैडलर सूर्यदीप मल्होत्रा को हिरासत में लिया। एनसीबी मुंबई और गोवा के अलग-अलग जगहों से अब तक छह और लोगों को गिरफ्तार कर चुकी है।
सूर्यदीप रिया चक्रवर्ती के भाई शौविक का स्कूल फ्रेंड है और उसके कई चैट सामने आए हैं। जानकारी के मुताबिक सूर्यदीप को थोड़ी ही देर में एनसीबी दफ्तार लगाया जा सकता है, जहां उससे पूछताछ हो सकती है। वहीं ड्रग्स मामले में पकडे गए अब तक सात पैडलरों को आज कोर्ट में पेश किया जाएगा।
मनाली रवाना होने से पहले कंगना ने दोहराई PoK वाली बात, लिखा-भारी मन से लौट रही हूं घर
एनसीबी की टीम ने शनिवार को मुंबई के कई जगहों पर छापा मारा तथा बांद्रा से करम जीत सिंह आनंद उर्फ केजे को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया और बाद में उसे गिरफ्तार कर लिया। बाद में एनसीबी ने तीन और लोगों को गिरफ्तार किया, जिनमें से दादर से डी। एंटोनी फर्नांडीज पांच सौ ग्राम गांजे के साथ गिरफ्तार किया।
वहीं पोवई से अंकुश अरेंजा को 42 ग्राम गांजा तथा 1.12 लाख रुपये का साथ पकड़। इस सिलसिले में पकड़े गए तीसरे आरोपी का नाम अनुज केश्वानी है। उल्लेखनीय है कि ड्रग तस्करी मामले में गिरफ्तार सुशांत की गर्ल फ्रेंड रिया चक्रवर्ती, उसकी भाई शोविक चक्रवर्ती, सुशांत के घर का कर्मचारी सैमुअल मिरांडा,जैद विलत्रा तथा अब्देल बासित परिहार न्यायिक हिरासत में हैं।


Download Android App
Download iOS App



