राष्ट्रीय स्वापक नियंत्रण ब्यूरो (एनसीबी) ने बॉलीवुड अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत से जुड़े मादक पदार्थ के मामले में सहायक फिल्म निर्देशक ऋषिकेश पवार को मंगलवार को हिरासत में ले लिया। अधिकारियों ने बताया कि एनसीबी के दफ्तर में पवार से पूछताछ की जा रही है।
उन्होंने बताया कि दिवंगत अभिनेता के दोस्त पवार का नाम मामले में पहले गिरफ्तार किए गए अन्य आरोपियों से की गई पूछताछ में सामने आया है। अधिकारी ने बताया, “पवार को एनसीबी की मुंबई जोनल टीम ने हिरासत में लिया है। इससे पहले उन्हें अलग-अलग समन जारी किए गए थे।”
अधिकारी ने बताया कि एनसीबी ने पवार के घर पर छापा मारा था और कुछ गैजेट (उपकरण) जब्त किए थे। राजपूत पिछले साल 14 जून को बांद्रा स्थित अपने फ्लैट में मृत मिले थे। केंद्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) राजपूत की मौत की छानबीन कर रही है जबकि एनसीबी मामले से संबंधित मादक पदार्थ कोण की तहकीकात कर रही है।


Download Android App
Download iOS App



