महाराष्ट्र के राज्यपाल बी एस कोश्यारी और मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे नीत राज्य सरकार के बीच विभिन्न मुद्दों पर जारी गतिरोध के बीच राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रवक्ता नवाब मलिक ने गुरुवार को कहा कि राज्यपाल का आधिकारिक आवास राज भवन अब ‘‘राजनीति का अड्डा’’ बन गया है। महाराष्ट्र में शिवसेना, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) और कांग्रेस की गठबंधन सरकार है।
राकांपा नेता ने कहा, ‘‘अब यह स्पष्ट है कि उनके (राज्यपाल के) पद का इस्तेमाल केवल राजनीतिक कारणों से किया जा रहा है। राजभवन अब राजनीति का अड्डा बन गया है।’’ कोश्यारी ने कुछ दिन पहले साकीनाका बलात्कार-हत्या मामले की पृष्ठभूमि में ठाकरे को पत्र लिखकर राज्य विधानसभा का विशेष सत्र बुलाने के लिए कहा था।
मुख्यमंत्री ने सोमवार को पलटवार करते हुए कहा था कि राज्यपाल को महिलाओं की सुरक्षा और उन पर बढ़ते हमलों के संबंध में चर्चा के लिए केन्द्र से संसद का सत्र बुलाने का अनुरोध करना चाहिए। राज्यपाल कोटे के तहत विधान परिषद में 12 सदस्यों के नामांकन में देरी को लेकर भी राज्य सरकार ने कोश्यारी पर निशाना साधा है।


Download Android App
Download iOS App



