टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी की तबीयत खराब हो गयी है। वही तबीयत बिगड़ने के चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मुंबई के एक अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है। उन्होंने कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत की है।

दरअसल, श्वेता तिवारी ने इंस्टाग्राम पर एक तस्वीर शेयर की थी। इसमें फैंस ने पकड़ लिया कि उनके हाथ में सलाइन लगी हुई है। यह तस्वीर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो गई। श्वेता की तबीयत की खबर जैसे ही वायरल हुई उनके पति अभिनव कोहली ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट कर दिया।

एक्ट्रेस की सेहत पर चिंता जताने वाले अभिनव ने लगे हाथ उन्हें ताना भी मार दिया। दरअसल, बीती शाम श्वेता तिवारी की टीम ने स्टेटमेंट जारी करते हुए कहा है कि एक्ट्रेस ठीक हैं और रिकवर हो रही हैं। मौसम बदलने के कारण उन्हें कमजोरी और लो ब्लड प्रेशर की शिकायत हो गई थी जसके कारण अस्पताल नें भर्ती कराना पड़ा।

वहीं अब अभिनव कोहली ने पोस्ट कर श्वेता तिवारी पर तंज कसा है। अभिनव ने लिखा- ‘मेरे और मेरे बेटे की आपस में मिलने और साथ रहने के हक की लड़ाई अपनी जगह है वो कोर्ट में चल रही है, पर भगवान करे श्वेता जल्दी से तंदुरुस्त हो जाएं।’
आगे अभिनव ने श्वेता पर करारा तंज करते हुए कहा- ‘एक्टर बेचारे आप सबके सामने सबसे सुंदर बनने के चक्कर में, और आप सबका और प्यार पाने के लिए जरूरत से ज्यादा बॉडी बनाते रहते हैं। कम से कम खाना खाते हैं। और फिर एक दिन उनका दिल थक जाता है।’ आपको बता दे, श्वेता रिकवर हो रही हैं और जल्द घर लौटेंगी। वही, फैंस उनके ठीक होने की दुआ कर रहे हैं। उम्मीद है एक्ट्रेस जल्द से जल्द स्वस्थ हो जाए।


Download Android App
Download iOS App



