टीवी रिएलिटी शो में स्पेशल एपिसोड के लिए हर हफ्ते किसी न किसी स्पेशल गेस्ट को बुलाया जाता है। इसके जरिये आज के लोगों को पुराने कलाकारों से भी जुड़े रहने का अवसर मिलता है। वैसे सिंगिंग और डांसिंग रिएलिटी शो दोनों में ही हम और आप सभी अक्सर पुराने स्टार्स से टीवी के जरिये रूबरू होते हैं।

ऐसे में हाल ही में मेकर्स ने डासिंग रिएलिटी शो ‘डांस दिवाने 3’से एक खबर सामने आ रही है कि शो में अपने जमाने की मशहूर अदाकारा मुमताज को शो पर स्पेशल गेस्ट के तौर पर बुलाया था। साथ ही यह पहला मौका होता जब माधुरी दीक्षित और मुमताज को एक साथ स्क्रीन पर फैंस देखते। जिसके लिए पूरी टीम भी मुमताज को लेकर बहुत उत्साहित थी। खास बात हाल ही के दिनों में ये पहला मौका होता जब मुमताज का किसी रिएलिटी शो में पहला गेस्ट अपीयरेंस होता।

मीडिया रिपोर्ट की मानें तो शो में शामिल होने के लिए मुमताज ने इतनी बड़ी रकम मांगी की मेकर्स के भी हैरान रह गए। वहीं खबर चैनल ने मुमताज को मनाने की हर संभव कोशिश की, लेकिन मुमताज के इतनी बड़ी रकम मांगने के बाद चैनल भी ज्यादा कुछ बोल नहीं पाया।

दरअसल, मुमताज ने शो में आने के लिए 40-50 लाख रुपए की मांग की थी, लेकिन चैनल इतनी बड़ी रकम नहीं दे सकता। बता दें, मुमताज अपने समय की सबसे हिट अभिनेत्रियों की लिस्ट में गिनी जाती थीं और ऐसे में उनका शो पर आना शायद अच्छी टीआरपी के मद्देनजर काफी फायदेमंद होता।

बता दें, मुमताज पिछले दिनों धर्मेंद्र के साथ रियूनियन की वजह से जबरदस्त चर्चा में बनी हुई थी। दोनों पहले साथ में ‘लोफर’, ‘झील के उस पार’, ‘आदमी और ‘इंसान’, काजल’ और ‘मेरे हमदम मेरे दोस्त’ समेत कुछ फिल्मों में नजर आ चुके हैं।


Download Android App
Download iOS App



