मुंबई : महाराष्ट्र में शरद पवार नीत राकांपा को उस समय एक बड़ा झटका लगा जब पार्टी के पूर्व सांसद रंजीत सिंह मोहिते पाटिल बुधवार को यहां भाजपा में शामिल हो गए। वरिष्ठ राकांपा नेता विजय सिंह मोहिते पाटिल के पुत्र रंजीत सिंह मुख्यमंत्री देवेंद्र फड़णवीस की मौजूदगी में भाजपा में शामिल हुए। विजय सिंह महाराष्ट्र से राकांपा के लोकसभा सांसद हैं और वह राज्य के पूर्व उपमुख्यमंत्री भी हैं।
रंजीत सिंह राकांपा के राज्यसभा सदस्य थे। उन्होंने कहा कि वह शीर्ष राकांपा नेतृत्व से निराश थे। यह कांग्रेस-राकांपा गठबंधन के लिए एक बड़ा झटका है। अभी हाल में नेता विपक्ष राधाकृष्ण विखे पाटिल के पुत्र सुजय विखे पाटिल भी भाजपा में शामिल हो चुके हैं। ऐसी अटकलें हैं कि राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी को नैतिक आधार पर नेता विपक्ष पद से अपना इस्तीफा भेज दिया है।


Download Android App
Download iOS App




