जम्मू-कश्मीर में कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने किया गठबंधन

Summary :

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस के बीच हुए तालमेल के मुताबिक जम्मू और उधमपुर सीट पर कांग्रेस लड़ेगी तो श्रीनगर सीट पर नेशनल कांफ्रेंस लड़ेगी।

कांग्रेस और नेशनल कांफ्रेंस ने लोकसभा चुनाव के लिए बुधवार को जम्मू-कश्मीर में गठबंधन किया है। दोनों पार्टियों के बीच हुए तालमेल के मुताबिक जम्मू और उधमपुर सीट पर कांग्रेस लड़ेगी तो श्रीनगर सीट पर नेशनल कांफ्रेंस लड़ेगी।

नेशनल कांफ्रेस के नेता फारूक अब्दुल्ला ने कहा कि इन तीन सीटों के अलावा दोनों पार्टियां अनंतनाग और बारामूला में दोस्ताना मुकाबला करेंगी तथा लद्दाख सीट को लेकर बातचीत चल रही है। अब्दुल्ला ने कहा कि देश को धर्मनिरपेक्ष रखने के मकसद से दोनों पार्टियां साथ आई हैं। कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद ने कहा कि जब देश धर्मनिरपेक्ष और एकजुट रहेगा तभी पाकिस्तान और चीन का मुकाबला कर सकता है।

जम्मू-कश्मीर में PDP सभी 6 लोकसभा सीटों पर लड़ेगी चुनाव : महबूबा मुफ्ती

Desk Team