राकांपा नेता नवाब मलिक ने की प्रधानमंत्री के संदेश की आलोचना, कही ये बात

Summary :

राकांपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को निराशाजनक करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस संदेश ने देश के नागरिकों को काफी निराश किया है।

राकांपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के वीडियो संदेश को निराशाजनक करार देते हुए शुक्रवार को कहा कि इस संदेश ने देश के नागरिकों को काफी निराश किया है। महाराष्ट्र के मंत्री एवं राकांपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता नवाब मलिक ने  कहा कि मोदी जी के शुक्रवार को सुबह नौ बजे दिए गए भाषण से लोग काफी निराश हैं। 

Coronavirus : PM मोदी ने देश के 40 शीर्ष खिलाड़ियों के साथ कोरोना मुद्दे पर की चर्चा

उन्होंने कहा कि लोगों को अपेक्षा थी कि प्रधानमंत्री कोरोना के संक्रमण को काबू करने के लिए उठाए गए केंद्र के कदमों के बारे में बात करेंगे और संक्रमित लोगों के लिए उठाए जा रहे कदमों के बारे में बताएंगे लेकिन उन्होंने दीये जलाने को कहा। 
इससे लोग बहुत निराश है. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने देशवासियों से अपील की कि वे रविवार पांच अप्रैल को रात नौ बजे नौ मिनट के लिए अपने घरों की बालकनी में खड़े रहकर मोमबत्ती, दीये, टॉर्च या मोबाइल की फ्लैशलाइट जलायें।

Desk Team