अगले साल गोवा में विधानसभा के चुनाव है, ऐसे में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) के प्रदेश महासचिव संजय बर्दे ने मंगलवार को कहा कि गोवा में आगामी विधानसभा चुनावों में ईवीएम को सुरक्षित स्थान पर रखा जाना चाहिए और धांधली की किसी भी संभावना को रोकने के लिए आस पास मोबाइल टावर नहीं होने चाहिए।
अंतिम चरण के दौरान गोवा में मतदान होना चाहिए- एनसीपी नेता
मुख्य निर्वाचन अधिकारी को ज्ञापन सौंपने के बाद पत्रकारों से बात करते हुए बर्दे ने यह भी कहा कि बहुराज्यीय चुनाव के अंतिम चरण के दौरान गोवा में मतदान होना चाहिए। एनसीपी नेता ने आरोप लगाया कि मतगणना मोबाइल टावरों के आसपास नहीं होनी चाहिए।
यह ‘एक्सवाईजेड’ स्थान पर की जानी चाहिए, जहां कोई मोबाइल टाबर ना हो। उन्होंने यह भी कहा कि गोवा में चुनाव 2022 के अंतिम चरण में होने चाहिए, जिसमें 2017 के विपरीत गोवा, उत्तर प्रदेश, पंजाब, उत्तराखंड और मणिपुर के साथ-साथ चुनाव भी होने वाले हैं।
मतगणना में देरी से धांधली का मौका मिल सकता है- बर्डे
2017 में, गोवा शुरूआती चरण में मतदान के लिए जाने वाले शुरूआती राज्यों में से एक था, लेकिन वोटों की गिनती उत्तर प्रदेश में चुनाव के दौरान अंतिम चरण के मतदान के बाद ही हुई थी। बर्डे ने कहा कि उत्तर प्रदेश में अंतिम चरण के मतदान के साथ गोवा में चुनाव होना चाहिए, ताकि वोटों की तुरंत गिनती हो सके। उन्होंने कहा कि मतगणना में देरी से भी धांधली का मौका मिल सकता है।


Download Android App
Download iOS App



