अंबानी के खिलाक धमकी पत्र मामले में आया नया ट्विस्ट, आतंकी संगठन ने जिम्मेदारी लेने से किया इंकार

Summary :

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखे जाने का मामला दिन पर दिन उलझता जा रहा है।

भारत के सबसे अमीर बिजनेसमैन मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखे जाने का मामला दिन पर दिन उलझता जा रहा है। बता दें कि रविवार को दावा किया गया था, आतंकी संगठन जैश-उल-हिंद ने अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखे जाने की जिम्मेदारी ली थी लेकिन अब इस मामले में एक और नया ट्विस्ट आ गया है। जैश-उल-हिंद ने अब मुकेश अंबानी के घर के बाहर विस्फोटक रखे जाने की जिम्मेदारी लेने से इंकार कर दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मुंबई पुलिस ने आधिकारिक तौर पर जैश-उल-हिंद के एक बैनर को शेयर किया है जिसमें कहा गया है कि संगठन ने अंबानी को कभी कोई धमकी नहीं दी और मीडिया में आई खबरें फेक हैं।
बता दें कि पिछले गुरुवार को मुंबई में मुकेश अंबानी और नीता अंबानी के घर के बाहर लावारिस गाड़ी में जिलेटिन स्टिक (विस्फोटक पदार्थ) और धमकी भरी चिट्ठी मिली थी। अब मुंबई पुलिस ने जो बैनर जारी किया है उसके मुताबिक आतंकी संगठन ने कहा है कि वह कभी भी कुफ्रों से पैसे नहीं लेता और उसकी मुकेश अंबानी से कोई लड़ाई नहीं है। इस बैनर के ऊपर लिखा है, ‘अंबानी को जैश-उल-हिंद से कोई खतरा नहीं है।’ इस चिट्ठी में लिखा है, ‘हमारी लड़ाई बीजेपी और आरएसएस के फासीवाद से है।’ हालांकि, पुलिस अभी भी मामले की जांच में जुटी हुई है। 
अंबानी के घर के बाहर लावारिस गाड़ी में मिले धमकी भरे पत्र में लिखा था कि ‘टेलीग्राम ऐप पर मिले लेटर में कहा गया है, ‘अंबानी के घर के पास एसयूवी खड़ी करने वाला सही जगह पर पहुंच गया है। यह सिर्फ ट्रेलर था और पूरी पिक्चर आना अभी बाकी है।’ यही नहीं लेटर में अखलाक की हत्या, गुजरात के दंगों और दिल्ली की हिंसा का भी जिक्र किया गया है। पत्र में लिखा गया है, ‘अब तुम्हें इस बात पर हैरानी होनी चाहिए कि आखिर हम कौन हैं? हम वही अखलाक हैं, जिसे तुमने एक गाय के लिए मार डाला था। 
चिट्ठी में आगे लिखा है कि हम वे लोग हैं, जिन्हें दिल्ली की हिंसा में मारा गया था। हम वे बहने हैं, जिनका गुजरात में रेप किया गया था। हम तुम्हारी रात के बुरे सपने हैं। हम तुम्हारे पड़ोस में हैं। ऑफिस में हैं। तुम लोग हमें ऐसे पास कर देते हो, जैसे किसी सामान्य आदमी को। हम हर जगह हैं। हमें तुम्हारे जैसे कारोबारियों से दिक्कत है, जिसने बीजेपी और आरएसएस के हाथों अपनी आत्मा को बेच दिया है।’

Desk Team