कश्मीर घाटी में 6 दिनों के बाद मौसम में हुआ सुधार, अगले 48 घंटों तक मौसम रहेगा शुष्क

Summary :

कश्मीर घाटी में 6 दिनों के बाद बादलों से छनकर आई सूरज की किरणों ने सोमवार को मौसम में सुधार किया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब अगले 48 घंटों यानि कि बुधवार तक यहां मौसम शुष्क रहेगा।

कश्मीर घाटी में 6 दिनों के बाद बादलों से छनकर आई सूरज की किरणों ने सोमवार को मौसम में सुधार किया। मौसम विभाग के अधिकारियों का कहना है कि अब अगले 48 घंटों यानि कि बुधवार तक यहां मौसम शुष्क रहेगा। अधिकारी ने कहा, “जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में अगले 48 घंटों के दौरान मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। हालांकि, इस दौरान न्यूनतम तापमान में कुछ कमी आने की संभावना है, वहीं अधिकतम तापमान बढ़ सकता है।” 
इस बीच श्रीनगर में दिन का न्यूनतम तापमान 1.4 डिग्री सेल्सियस, पहलगाम में 0.7 और गुलमर्ग में माइनस 6.2 दर्ज किया गया। वहीं लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 8.4 डिग्री, कारगिल में माइनस 11.5 और द्रास में 13.9 डिग्री रहा। उधर जम्मू शहर में न्यूनतम तापमान 11.3 डिग्री, कटरा में 9.8, बटोटे में 5.9, बनिहाल में 6.3 और भद्रवाह में 4.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ। 

Desk Team