औरंगाबाद रेल हादसे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने महाराष्ट्र के मुख्य सचिव को जारी किया नोटिस

Summary :

हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों के महाराष्ट्र ओर मध्य प्रदेश सरकार ने पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है।

महाराष्ट्र के औरंगाबाद में हुए दर्दनाक रेल हादसे पर राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (NHRC) ने संज्ञान लिया है। आयोग ने इस घटना पर महाराष्ट्र के मुख्य सचिव और औरंगाबाद के जिलाधिकारी को नोटिस जारी किया है। रेल हादसे में 16 प्रवासी मजदूरों की मौत हो गई है, इसके साथ ही कई घायल हुए है।
औरंगाबाद-जालना रेलवे लाइन पर सो रहे प्रवासी मजदूरों में से 16 मजदूरों की मौत हो गई है जबकि कई अन्य घायल हैं।हादसे में मारे गए मजदूरों के परिजनों के महाराष्ट्र ओर मध्य प्रदेश सरकार ने पांच-पांच लाख रुपए के मुआवजे का ऐलान किया है। 
जानकारी के मुताबिक जिन मजदूरों की मौत हुई है, वो सभी मध्य प्रदेश के रहने वाले थे और महाराष्ट्र के जालना में एसआरजी कंपनी में कार्यरत थे। 5 मई को इन सभी मजदूरों ने जालना से अपना सफर शुरू किया, पहले ये सभी सड़क के रास्ते आ रहे थे लेकिन औरंगाबाद के पास आते हुए इन्होंने रेलवे ट्रैक के साथ चलना शुरू किया। 
लॉकडाउन के कारण ठप हुए रोजगार के चलते अपने-अपने घरों की ओर निकले इन मजदूरों में से 16 की औरंगाबाद रेल हादसे में मौत हो गई।  सभी रेलवे ट्रैक के किनारे-किनारे चल रहे थे और इस दौरान थकान होने से वे रेलवे ट्रैक पर ही सो गए। सोए हुए अवस्था में ही मालगाड़ी ने आकर सबको रौंद दिया। बाकी जो घायल हैं उन्हें हॉस्पिटल पहुंचाया गया है।

Desk Team