इस राज्य में एनआईए ने किया आतंकी को गिरफ्तार, बरामद किए फर्जी दस्तावेज

Summary :

आतंकियों पर नजर रखने वाली राष्ट्र एजेंसी एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने खुफिया जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से बांग्लादेश के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है

आतंकियों पर नजर रखने वाली राष्ट्र एजेंसी एनआईए (राष्ट्रीय अन्वेषण अभिकरण) ने खुफिया जानकारी के आधार पर पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले से बांग्लादेश के एक संदिग्ध आतंकी को गिरफ्तार किया है जो आतंकी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन का सदस्य है। एक अधिकारी के अनुसार, एनआईए के दल ने एक गुप्त सूचना के आधार पर मंगलवार को सुभासंग्राम इलाके में तलाशी अभियान चलाया और एक बांग्लादेशी नागरिक को गिरफ्तार किया।
फर्जी दस्तावेज किए है बरामद
एनआईए ने गिरफ्तार आतंकी के पास से फर्जी मतदाता पहचान पत्र और आधार कार्ड जब्त किए हैं। एजेंसी उससे पूछताछ कर पता लगाने की कोशिश कर रही है ,कि वह कब और कैसे भारत में घुसा। अधिकारी ने बताया कि, संदिग्ध के पास से आतंकवादी संगठन जमात-उल-मुजाहिदीन से जुड़े कई दस्तावेज जब्त किए गए हैं।

Desk Team