पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में एक रेलवे स्टेशन पर कुछ दिनों पहले ही हुए बम विस्फोट मामले की जांच अब राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने अपने हाथों में ले ली है। एनआईए के एक आला अधिकारी ने इस संबंध में जानकारी देते हुए कहा कि एजेंसी ने विस्फोट मामले में मंगलवार को एक मामला दर्ज किया है।
बता दें कि उस बम विस्फोट में ममता सरकार के मंत्री जाकिर हुसैन सहित 22 लोग घायल हो गए थे। उन्होंने कहा कि मुर्शिदाबाद जिले के अजीमगंज जीआरपी थाने में भारतीय दंड संहिता और विस्फोटक सामग्री अधिनियम की संबंधित धाराओं के तहत यह मामला दर्ज किया गया है। एक चश्मदीद के बयान के आधार पर यह मामला दर्ज किया गया है।


Download Android App
Download iOS App



