सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने असम में शुक्रवार को राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी 27 परियोजनाओं का शिलान्यास किया और कहा कि इन पर काम पूरा होने से राज्य में परिवहन और बेहतर होगा। गडकरी ने कहा कि इन परियोजनाओं के बनने से राज्य में राष्ट्रीय राजमार्गों की लंबाई 439 किलोमीटर बढ़ जाएगी और इन परियोजनाओं पर करीब 2366 करोड़ रुपए की लागत आएगी।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग से जुड़ी इन परियोजनाओं पर काम पूरा होने से राज्य में वाणिज्यिक गतिविधियां बढ़ेगी, सामान की आवाजाही आसान होगी और सीमावर्ती क्षेत्रों में कनेक्टिविटी बढ़ने के साथ ही रोजगार और पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा। इससे किसानों को अपने उत्पाद को बाजार में पहुंचाने में भी आसानी होगी।
नितिन गडकरी ने इस दौरान पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई की कांसे से बनी आदम कद प्रतिमा का भी अनावरण किया। अटल बिहारी वाजपेई की जयंती पर केंद्रीय मंत्री ने कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे असम के मुख्यमंत्री सर्वानंद सोनवाल को भरोसा दिलाया कि राज्य में राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं के लिए किसी तरह की कमी नहीं आने दी जाएगी।


Download Android App
Download iOS App



