मध्य प्रदेश के गृ़ह मंत्री नरोत्तम मिश्रा ने मंदसौर जिले में जहरीली शराब पीने के कारण तीन ग्रामीणों की मृत्यु के परिप्रेक्ष्य में हुए सवालों के जवाब में सोमवार को कहा कि कि राज्य में किसी भी प्रकार के माफिया को पनपने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि मंदसौर में अवैध शराब के मामले में थाना प्रभारी और उप निरीक्षक के अलावा आबकारी विभाग के एक अधिकारी को निलंबित कर दिया गया है। राज्य में माफिया के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जा रहा है और इन्हें पनपने नहीं दिया जाएगा।
श्री मिश्रा ने कहा कि कोरोना की स्थिति भी राज्य में नियंत्रण में है। पिछले 24 घंटों में मात्र छह नए प्रकरण सामने आए, जबकि 11 संक्रमित स्वस्थ हुए। वर्तमान में 142 नए एक्टिव केस हैं। ठीक होने वालों की दर (रिकवरी रेट) 98़ 60 प्रतिशत हो गयी है।
इस दौरान उन्होंने आज फिर मुख्य विपक्षी दल कांग्रेस पर हमले बोले और कहा कि इस समय कांग्रेस की सरकार कुछेक राज्यों में बची है और जहां भी है, वहां अंतर्कलह है। पंजाब और छत्तीसगढ़ के हाल किसी से छिपे नहीं हैं। कांग्रेस में कबीलों की तरह खींचातानी मची हुयी है।


Download Android App
Download iOS App



